
पटना। पटना में 2 जून को खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग के मामले पुलिस ने कोचिंग के दो गार्ड्स को कदमकुआं थाने लेकर आई। 3 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। जिसमें दोनों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही फायरिंग की थी। खान सर से भी कोचिंग के अंदर पुलिस ने पूछताछ की है।
सूत्रों के मुताबिक,पुलिस ने दोनों के हथियार भी सत्यापन के लिए जब्त किए हैं। फायरिंग वाले वीडियो के सत्यापन के बाद कदमकुआं थाने में नई FIR दर्ज की गई है। वायरल फायरिंग वीडियो की जांच के बाद पटना पुलिस ने खान सर उर्फ फैजल खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं अब उन्हें जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं। इधर, ज्ञान बिंदु के डारेक्टर की रिहाई के लिए छात्र सड़क पर उतरे हैं। कोचिंग से कारगिल चौक तक मार्च निकाला। जिसमें हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए।
बता दें कि, 2 जून की रात करीब 10 बजे पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ था। कहा गाय था कि, आरोपियों ने फायरिंग करते हुए उनके गार्ड से मारपीट की गई थी। परिसर में पत्थरबाजी की और खान सर के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। खान सार ने दावा किया था हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की है। ज्ञान बिंदु कोचिंग पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस इस पूरे मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। बॉडीगार्ड से पूछताछ के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जांच एजेंसियां फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगालने में जुटी हैं। मामले की आधिकारिक पुष्टि जल्द की जा सकती है