IIT भिलाई में ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित: पीएम मोदी ने छात्रों से किया संवाद, खेल नीतियों पर मांगे सुझाव

Spread the love
IIT भिलाई में ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित: पीएम मोदी ने छात्रों से किया संवाद, खेल नीतियों पर मांगे सुझाव

सांसद विजय बघेल की रही विशेष मौजूदगी; विद्यार्थियों व शिक्षकों ने ली नशा-मुक्ति की शपथ

भिलाई। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई में गुरुवार को खेल विभाग एवं एनएसओ (NSO) की ओर से ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, PM मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से छात्रों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


संवाद के दौरान विद्यार्थियों को देश के खेल तंत्र और नीतियों को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव साझा करने का अवसर मिला। चयनित सुझावों को सरकार के नीतिगत ढांचे में शामिल किया जाएगा, जिसमें सुझाव देने वाले छात्र और संस्थान दोनों को आधिकारिक पहचान व श्रेय दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेल, दैनिक फिटनेस और राष्ट्र-निर्माण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

वर्चुअल सत्र के बाद संस्थान परिसर में नशा-मुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और स्टाफ ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम का समापन औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *