सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर, 14 मवेशियों की मौत

Spread the love
सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर, 14 मवेशियों की मौत

उदयपुर जनपद के पीछे मोहल्ले में हादसा, एक बछिया गंभीर घायल, उपचार जारी

सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर जनपद के पीछे स्थित मोहल्ले में बिजली गिरने से 14 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बछिया गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल बछिया का पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल पशु का इलाज शुरू किया।


बताया जा रहा है कि शाम के समय तेज आंधी और बारिश के बीच अचानक जोरदार गरज-चमक हुई, इसी दौरान आकाशीय बिजली मवेशियों के झुंड पर गिर गई, जिससे 14 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई।


पशु चिकित्सक संतोष कंवर ने बताया कि घायल बछिया का उपचार जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *