वैशाली नगर महाविद्यालय की NSS इकाई ने राहगीरों को बांटा शीतल जल, सेवा भाव की मिसाल पेश

Spread the love
वैशाली नगर महाविद्यालय की NSS इकाई ने राहगीरों को बांटा शीतल जल, सेवा भाव की मिसाल पेश

भिलाई। भीषण गर्मी के बीच आमजन और राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा शीतल पेयजल सेवा एवं जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ते तापमान के दौरान लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।


यह सेवा कार्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अल्का मेश्राम के मार्गदर्शन एवं संरक्षण तथा NSS कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार ठाकुर के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS इकाई के दलनायक सुशील शेट्टी की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों की सराहना की गई।


कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. नमिता गुहा राय, डॉ. नीता डेनियल, डॉ. मेरिली रॉय एवं डॉ. एम.एस. पटेल सहित कार्यालयीन कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं वरिष्ठ स्वयंसेवक ललित कुमार एवं रीमा चंदेल ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस दौरान स्वयंसेवक विधि, साक्षी, शहबाज, नीतीश, तान्या, अवंतिका, सिवांगी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक राहगीरों को शीतल जल वितरित किया। कार्यक्रम में संतोष अग्रवाल, खेमराज चंद्राकर, के.के. यादव एवं रूपेश परमार की उपस्थिति भी रही।
महाविद्यालय की प्राचार्य ने NSS स्वयंसेवकों के सेवा भाव, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में मानव सेवा और सामुदायिक सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।


कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को गर्मी में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, अधिक पानी पीने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। राहगीरों एवं आमजन ने NSS इकाई के इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की।


गौरतलब है कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य “Not Me But You” अर्थात “स्वयं से पहले आप” की भावना को समाज में स्थापित करना है, जिसे महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने अपने सेवा कार्यों के माध्यम से साकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *