शासकीय स्कूल कोड़िया में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: 31 पौधों से हुई शुरुआत, 101 का लक्ष्य

Spread the love
शासकीय स्कूल कोड़िया में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: 31 पौधों से हुई शुरुआत, 101 का लक्ष्य

वृक्ष केवल पर्यावरण की आवश्यकता नहीं, मानव जीवन का आधार हैं : नीलमणि उज्जवने

कोड़िया/दुर्ग। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोड़िया में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीलमणि उज्जवने के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 31 पौधों का रोपण कर महाअभियान का शुभारंभ किया गया। साथ ही, आगामी दिनों में विद्यालय परिसर और आसपास 101 पौधे लगाने एवं उनके आजीवन संरक्षण का संकल्प लिया गया।


​यह कार्यक्रम ‘अध्यात्म पथ परिवार’ और आचार्य डॉ. अजय आर्य द्वारा संचालित निःशुल्क पौधा वितरण महाअभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यालय को पौधे प्रदान किए गए।

पौधे लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण भी जरूरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्रीमती नीलमणि उज्जवने ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की आवश्यकता नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। आज सबसे बड़ी जरूरत केवल पौधे लगाने की नहीं, बल्कि उनके संरक्षण की भी है। उन्होंने निःशुल्क पौधा वितरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने जीवन के किसी विशेष अवसर (जन्मदिन, वर्षगांठ) पर एक पौधा लगाकर उसे बचाने का संकल्प ले, तो यह अभियान एक बड़ा जनआंदोलन बन सकता है।

पर्यावरण रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य
​भवानी सिंह देशमुख ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम में से प्रत्येक नागरिक का प्राथमिक कर्तव्य है। आज लगाया गया एक पौधा हमारी आने वाली पीढ़ियों को जीवन देने का कार्य करेगा।


​शीला चंद्रा ने जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में बचपन से ही प्रकृति प्रेम और वृक्ष संरक्षण के संस्कार विकसित करना समय की सबसे बड़ी मांग है।


​हर्षा ताम्रकार ने विद्यार्थियों और उपस्थित ग्रामीणों से आह्वान किया कि हर परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उन्होंने कहा कि पौधों की देखभाल करना ही प्रकृति की सच्ची पूजा है।

इस अवसर पर रूपमती साहू, प्रीतम देवांगन, दनेश्वरी सिन्हा, वेदिका साहू, प्रीति सलाम, सी. एम. बिसेन, रीना पिलोदिया, वीरेंद्र गजपाल, समीर भेलवा, त्रिलोकीनाथ साहू, सरोज साहू, हीरेंद्र साहू, वासुदेव चंद्राकर, सुनील कुमार दरसेना, और संतराम ठाकुर सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


​कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने इस जनहितकारी अभियान के लिए ‘अध्यात्म पथ परिवार’, आचार्य डॉ. अजय आर्य और मिस ग्लैम छत्तीसगढ़ हेमा सक्सेना के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की। सभी ने यह विश्वास जताया कि कोड़िया स्कूल से शुरू हुआ यह अभियान जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का एक व्यापक आंदोलन बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *