
रायपुर | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार कल खत्म होने जा रहा है। बोर्ड द्वारा कल, 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।
महानदी भवन से होगी घोषणा
मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मंत्रालय ‘महानदी भवन’ से की जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर लिंक सक्रिय कर दिए जाएंगे।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों और पोर्टल पर अपना स्कोरकार्ड देख व डाउनलोड कर सकते हैं:
https://cg.results.nic.in
https://cgbse.nic.in
https://results.digilocker.gov.in