प्रमोशन में निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग, सेल एससी/एसटी इम्प्लाईज फेडरेशन ने उठाए 9 मुद्दे

Spread the love
प्रमोशन में निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग, सेल एससी/एसटी इम्प्लाईज फेडरेशन ने उठाए 9 मुद्दे

भिलाई। सेल एससी/एसटी इम्प्लाईज फेडरेशन, नई दिल्ली की छह सदस्यीय केंद्रीय कोर कमिटी ने भिलाई स्टील प्लांट का दौरा कर प्रबंधन के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरंगा मंडल के नेतृत्व में हुई बैठक में एससी/एसटी वर्ग से संबंधित अधिकारियों की पदोन्नति और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।


बैठक में एससी/एसटी वर्ग के अधिकारियों को तुलनात्मक रूप से निम्नतर ग्रेड प्रदान किए जाने से उनकी पदोन्नति प्रभावित होने और इसमें विलंब होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। फेडरेशन ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों के ग्रेड एवं प्रमोशन की प्रक्रिया की निष्पक्ष और पारदर्शी समीक्षा करने पर जोर दिया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरंगा मंडल ने बीएसपी प्रबंधन से भारत रत्न डॉ. बी.आर. आंबेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय के प्रस्तावित निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने, आरक्षण नीति से संबंधित राष्ट्रपति के निर्देशों पर कार्यशाला आयोजित करने तथा छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम में स्थापित करने की मांग की।


इसके अलावा वर्तमान एवं आगामी सीएसआर गतिविधियों में एसोसिएशन की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा एसोसिएशन के पदाधिकारियों और निदेशक प्रभारी के बीच वर्ष में कम से कम दो बार बैठक आयोजित करने सहित कुल नौ मुद्दों पर चर्चा हुई। बीएसपी प्रबंधन ने इन मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन केंद्रीय कमिटी के सदस्यों को दिया।


भिलाई एससी/एसटी इम्प्लाईज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने फेडरेशन भवन पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाते हुए उसे तत्काल कब्जामुक्त कराकर एसोसिएशन को सौंपने की मांग की।

बैठक में बीएसपी के निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्रा, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संजय द्विवेदी, शौमिक डे और लाइजन पदाधिकारी रोहित हरीत सहित फेडरेशन की केंद्रीय कोर कमिटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


केंद्रीय कमिटी की ओर से कोमल प्रसाद, किरीबुरु माइंस से उपेंद्र सिंकू, बर्नपुर से काशीनाथ मारंडी, भद्रावती से श्रीनिवास, राउरकेला से भगवान शेट्टी, बोकारो से शंभू कुमार एवं प्रदीप मलिक सहित भिलाई स्टील प्लांट एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे, कोषाध्यक्ष अनिल खेलवार, वेदप्रकाश सूर्यवंशी, कुमार भारद्वाज, कालिदास बघेल, हेमंत भुयार्य, धनंजय मेश्राम, नरेश चंद्रा, जितेंद्र भारती, लेखराम जी घरेंद्र, धरमपाल राम, संजय कुमार, कुंज लाल ठाकुर और यशवंत नेताम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *