
‘विज्ञान एवं आविष्कार’ थीम पर आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सूक्ष्मजीवों के महत्व को दर्शाया
दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में माइक्रोऑर्गेनिज्म डे 2026 के अवसर पर ‘विज्ञान एवं आविष्कार’ थीम पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नवाचार तथा सूक्ष्मजीव विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना था।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सूक्ष्मजीवों के महत्व, उनकी उपयोगिता और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भूमिका पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ, रचनात्मक सोच और विषयों को प्रस्तुत करने की शैली ने प्रदर्शनी को विशेष बनाया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. आलोक भट्ट, डॉ. श्रीकांत साहू एवं डॉ. विद्यावती चंद्राकर द्वारा विषयवस्तु, वैज्ञानिक जानकारी, रचनात्मकता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान योगिता एवं गीतू (बीएससी तृतीय सेमेस्टर, माइक्रोबायोलॉजी) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान तोमन लाल (एमएससी तृतीय सेमेस्टर, माइक्रोबायोलॉजी) एवं संपदा (बीएससी प्रथम सेमेस्टर, माइक्रोबायोलॉजी) को मिला। वहीं तृतीय स्थान अंजलि (बीएससी पंचम सेमेस्टर, माइक्रोबायोलॉजी) तथा साहिल, कलश एवं श्वेता (बीएससी तृतीय सेमेस्टर, बायोटेक्नोलॉजी) ने हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. ट्विंकल श्रीवास, सुश्री प्रियंका सिन्हा, सुश्री निकिता चौरसिया एवं सुश्री प्रतिष्ठा मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार का मार्गदर्शन रहा।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करने तथा सूक्ष्मजीव विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।