तेज रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Spread the love
तेज रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा (बलौदा): जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। बलौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोंगरी-कोरबी मार्ग पर सुबह मॉर्निंग वॉक (सैर) के लिए निकले तीन लोगों को एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने बेरहमी से कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।


​प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों लोग रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान डोंगरी-कोरबी मार्ग पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संभलने का कोई मौका नहीं मिला और तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शवों को सड़क पर देखकर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया और तीनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया है।


​इस मामले में पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक और उसके वाहन की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। मामले की सघन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *