भिलाई। वर्तमान समय में बच्चों, विशेषकर बेटियों के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखना अनिवार्य हो गया है। इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए कोहका स्थित ‘बीरा जी के अंगना’ में नि:शुल्क कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में न केवल शारीरिक कौशल, बल्कि बच्चों को सामाजिक सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
प्रशिक्षक अंजना राजवीर सिंह द्वारा प्रतिदिन संध्या 4:30 से 6:30 बजे तक बच्चों को कड़ा अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण की खास बात यह है कि यहाँ 03 से 25 वर्ष तक के बच्चों व युवाओं को आत्मरक्षा के दांव-पेच सिखाने के साथ-साथ ‘गुड टच और बैड टच’ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। शिविर में बच्चों के उत्साह को देखते हुए उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
शिविर में बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुँचे सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने कहा, “जीवन में सफलता के लिए स्वस्थ रहना सबसे पहली आवश्यकता है, क्योंकि स्वस्थ शरीर और आत्मा में ही ईश्वर का वास होता है।” उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा करना है तो खेल और लक्ष्य प्राप्ति का करें।
समिति की आगामी योजनाएं:
शिविर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 450 से अधिक बच्चों ने अपना पंजीकरण कराया है। सुचारू प्रशिक्षण के लिए 100-100 बच्चों के बैच बनाए गए हैं।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जोगा राव, राम हिंदरिया, शाहनवाज कुरैशी, श्रीमती चांदनी जगत, शिवबाती जांघेल, अंजलि साहू, मंजू वर्मा, रानी विश्वकर्मा, सरस्वती धुरंधर सहित समिति के अन्य सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार के हाथों संपन्न हुआ भूमिपूजन भिलाई। भिलाई इस्पात…
महासमुंद। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे…
रायपुर:- राजधानी रायपुर में मानवता और त्वरित पुलिस कार्रवाई की एक मिसाल सामने आई है।…
पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डायल-112 पर कॉल कर खुद दी सूचना दुर्ग…
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए न्यायपालिका से जुड़ी एक बड़ी और सकारात्मक खबर…
रायपुर |छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य…