डिलीवरी बॉय की दबंगई, बुजुर्ग गार्ड के साथ की मारपीट, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Spread the love
डिलीवरी बॉय की दबंगई, बुजुर्ग गार्ड के साथ की मारपीट, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

रायपुर। Viral Video: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग गार्ड और एक डिलीवरी बॉय का रेस्टोरेंट के बाहर विवाद और मारपीट जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में पहले तीखी बहस होती नजर आती है, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और झड़प में बदल जाती है। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई और कई लोग बीच-बचाव करते दिखाई दिए।

बताया जा रहा है कि. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, हालांकि विवाद की असली वजह क्या थी, इसे लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग डिलीवरी बॉय के समर्थन में नजर आ रहे हैं, तो कुछ बुजुर्ग व्यक्ति और सुरक्षा गार्ड के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और क्या किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की ओर से भी मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। वायरल वीडियो के आधार पर अब लोग पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जानने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *