
दुर्ग:आज दिनांक 19 जून 2026, दिन शुक्रवार को जिला चिकित्सालय, दुर्ग में ‘विश्व सिकल सेल दिवस’ (World Sickle Cell Day) बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिकल सेल बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग शहर की महापौर माननीया श्रीमती अलका बाघमार जी उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती प्रिया साहू ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
स्वास्थ्य अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य रूप से दुर्ग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज दानी और जिला चिकित्सालय की सिविल सर्जन (CS) डॉ. आशिषन मिंज उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अस्पताल कंसलटेंट डॉ. ओ.पी. वर्मा, एबीस (ABIS) ग्रुप की असिस्टेंट मैनेजर महिमा, डॉ. जे.पी. चोनारकर, डॉ. विनीता ध्रुवे, जीएनएम (GNM) प्राचार्य पुष्पा बांधे, मैट्रन चित्ररेखा बोरकर, फार्मेसी एचओडी रमन गंधर्व और डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. बैद्यनाथ देवनाथ ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही जीवन दीप समिति (JDS) के सक्रिय सदस्य विजय ताम्रकार, प्रमोद बाघ और ऋषि यादव भी इस आयोजन का हिस्सा बने।
सिकल सेल संगवारी और स्टाफ का विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने और सिकल सेल के मरीजों के लिए काम कर रहे मैदानी अमले का उत्साहवर्धन करने में ‘सिकल सेल संगवारी’ टीम की अहम भूमिका रही। इसमें जिला कोऑर्डिनेटर गीता और सब-कोऑर्डिनेटर विरेन्द्र आदित्य, धर्मेंद्र तुरकाने, लक्ष्मी देवांगन, दुर्गा परतेती व हिमांशु चंद्राकर उपस्थित थे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला चिकित्सालय के समस्त लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग छात्र-छात्राएं (स्टूडेंट्स) और अस्पताल के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ इस अभियान को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।